फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   old woman is killed during sleeping

बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का लिया नमूना

Tue, 04 Jan 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
old woman is killed during sleeping
बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का लिया नमूना
विज्ञापन

भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम दनउर में सोमवार की रात घर में सोई 60 वर्षीय वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का एएसपी राजेश सोनकर, सीओ पंचम लाल ने भी निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पड़े खून का नमूना लिया। मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है।
ग्राम दनउर निवासी इस्माइल अंसारी अपनी पत्नी कुरैशा खातून के साथ घर पर रहते हैं। उनका एक पुत्र सरफराज विदेश में रहता है। उसकी पत्नी भाटपाररानी में मकान बनवा कर रहती है। दूसरे नंबर के इमरान और अफजल परिवार सहित बाहर रहते हैं। सोमवार की रात इस्माइल खाना खाकर घर के पश्चिम ढाई सौ मीटर दूर स्थित घोठे पर सोया था। पत्नी कुरैशा खातून अकेले घर के बरामदे में सोई थीं। इस्माइल तड़के साढ़े तीन बजे अपने घर पहुंचे तो पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस्माइल ने 112 नंबर पर सूचना दी। 112 नंबर पुलिस ने इसकी सूचना एसओ, सीओ व एसपी को दी। सूचना पाकर पहुंचे थाना अध्यक्ष दिलीप सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। थोड़ी देर बाद सीओ पंचम लाल व एएसपी राजेश सोनकर भी पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी के निर्देश पर एसओ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि पति इस्माइल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पट्टीदारों से चल रहा था रास्ते का विवाद
इस्माइल का उसके पट्टीदारों से रास्ते का विवाद वर्षों से चला आ रहा था। थाने पर कुछ ही दिनों पहले पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का निस्तारण कराने का प्रयास भी किया था। मामला अब भी लटका है। गांव के लोगों का कहना है कि रास्ते के विवाद से इस हत्या का कुछ भी लेना देना नहीं जान पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed