फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   old man murdered

Deoria News: सो रहे बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

Sat, 22 Jun 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Jun 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
old man murdered
दूधनाथ बनकट में हुई राजवंश की हत्या
फोटो
विज्ञापन

बंद ईंट भट्ठा के ऑफिस में सो रहे थे बुजुर्ग दंपती
हत्यारों की तलाश में बुलाया गया खोजी कुत्ता
अज्ञात पर हत्या का केस
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रुद्रपुर। नगर के दूधनाथ बनकट वार्ड में एक बुजुर्ग की किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी। वह अपनी पत्नी के साथ एक बंद पड़े ईंट भट्ठा के ऑफिस में सो रहे थे। घटना बृहस्पतिवार की रात 11 बजे की है। पुलिस ने हत्यारे का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ता बुलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मृतक की बहू नीरज की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का अभियोग पंजीकृत किया।
दूधनाथ बनकट के रहने वाले 65 वर्षीय राजवंश अपनी पत्नी शर्मी देवी के साथ ईंट भट्ठे पर सो रहे थे। भट्ठा तीन साल से बंद है। बंद भट्ठे की राजवंश रखवाली करते थे। वह ऑफिस में तख्त पर तथा उनकी पत्नी शर्मी देवी नीचे जमीन पर सो रही थी। रात को किसी ने धारदार हथियार से तख्त पर सो रहे वृद्ध का गला रेत दिया। सांस नली कट जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजवंश की पत्नी ने बताया कि हत्यारे तीन की संख्या में थे। राजवंश के छटपटाने पर उनकी नींद खुली तो उन्होंने हत्यारों को भागते हुए देखा। आधी रात को मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटना स्थल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, राजवंश की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पुलिस हत्या के कारण का पता लगा रही है। राजवंश के दो बेटे हरिओम और भीम दिल्ली रहकर रोजी-रोटी कमा रहे हैं। इस बाबत सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना को अंजाम देने वालों का खुलासा हो जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना स्थल की फोरेंसिक टीम ने जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट में
नशेड़ी और जमीन विवाद को लेकर बता रहे लोग हत्या की वजह
रुद्रपुर। तख्त पर सो रहे राजवंश की हत्या का मुख्य कारण पता नहीं चल पा रहा है। सूत्रों की मानें तो बंद ईंट भट्ठे पर शाम को अक्सर शराब पीने वाले पहुंचते थे। रखवाली का काम देख रहे राजवंश के मना करने पर कुछ नशेड़ी नाराज चल रहे थे। लोग आशंका जता रहे हैं कि इसी कारण घटना को अंजाम दिया गया हो। वहीं, मोहल्ले के लोगों के अनुसार, घटना के पीछे जमीन का विवाद होना हो सकता है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed