{"_id":"65148d06b0c147e0560655a4","slug":"old-man-dies-by-drowning-in-river-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-8569-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नदी में डूबकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नदी में डूबकर वृद्ध की मौत
Thu, 28 Sep 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। केरवनिया पुल के पास भैंस को नदी से बाहर निकालते समय अचानक गहरे पानी में डूबने से मंगलवार की देर शाम 63 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। गोताखोरों की खोज के बावजूद उनका शव नहीं मिला। बुधवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
खामपार थाना क्षेत्र के कुकुरघांटी के रहने वाले रामरक्षा (63) अपनी भैंस को खनुवा नदी के किनारे चरा रहे थे। देर शम भैंस नदी में से होकर उस पार चली गई। वह पुल से उस पार जाकर भैंस को नदी में से होकर इस पार ला रहे थे। इसी दौरान नदी में तेज बहाव होने के चलते वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके डूबने की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। लोग देर रात तक तलाश गोताखोरों की मदद से करते रहे, लेकिन शव नहीं मिला। बुधवार को पुनः खामपार पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को नदी से ढूंढ कर बाहर निकाली। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि शव को तलाश कर नदी से निकाला गया है।