फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Old man dies after being hit by car

कार की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

Mon, 03 Jan 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Old man dies after being hit by car
कार की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
विज्ञापन

खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर सड़क पार करते समय वृद्ध महिला कार की चपेट में आ गईं। परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
पिपरपाती खुखुंदू चौराहा निवासी विद्युत निगम के रिटायर्ड कर्मचारी ग्रीश चंद जायसवाल का स्थानीय चौराहे के पास मकान है। सोमवार की सुबह उनकी पत्नी शकुंतला देवी (65) टहल कर बिजली उपकेंद्र परिसर में जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। उसी दौरान देवरिया की तरफ से सलेमपुर जा रही कार की चपेट में आकर वह गिरकर तड़पने लगीं। चौराहे पर टहल रहे अन्य लोगों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। परिजन महिला को सदर अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पति ग्रीश चंद बेटा सुनील जायसवाल, राजेश जायसवाल और बेटी सीता का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे हरिओम और दीपक मुंबई में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह मुंबई से तत्काल घर के लिए चल दिए। परिजनों का कहना है कि मुंबई से दोनों बेटों के आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed