फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   old man died grand son injured in accident

Deoria News: वाहन की चपेट से दादा की मौत, पोता की हालत गंभीर

Mon, 18 Mar 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
old man died grand son injured in accident
बंजरिया चौराहा पर हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया बाजार निवासी एक साइकिल दुकानदार और उसका पोता सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही दुकानदार की मौत हो गई, जबकि पोता की हालत गंभीर है। उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत दुकानदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। इस खबर के मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
थाना क्षेत्र के बंजरिया बाजार निवासी रामायण मद्धेशिया ( 60) पुत्र राधे मद्धेशिया गांव के चौराहे पर एक साइकिल की दुकान चलाते थे। रविवार की दोपहर वह अपने पोते सचिन (20) पुत्र ओमप्रकाश मद्धेशिया के साथ तरकुलवा कस्बे में दुकान का सामान लेने गए थे। वहां से लौटते समय वे लोग अपनी दुकान के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी, इससे मौके पर ही दुकानदार की मौत हो गई।
विज्ञापन

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। गंभीर रूप से घायल सचिन को आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed