फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Officials woke up after Unnao accident, challaned eight buses

Deoria News: उन्नाव हादसे के बाद जगे अधिकारी, आठ बसों का किया चालान

Mon, 15 Jul 2024 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Officials woke up after Unnao accident, challaned eight buses
देवरिया। उन्नाव बस हादसे के बाद एवं मुख्यमंत्री के सख्त रवैया अपनाने पर जिले के भी आफिस में बैठना छोड़ सक्रिय होने लगे हैं। अब प्रमुख मार्गों व टोल प्लाजा पर डग्गामार, बिना परमिट, फिटनेस व इंश्योरेंस की जांच की जाने लगी है। रविवार को हेतिमपुर टोल प्लाजा पर जांच में नियमों का उल्लंघन कर चल रहीं आठ बसाें का चालान किया गया। इन पर 1.53 लाख पेनाल्टी भी लगाई गई। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद इरफान और एआरटीओ गोरखपुर नरेंद्र यादव और एआरटीओ कुशीनगर मो.अजीम की ओर से रविवार को संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। एआरएम ने बताया कि अवैध संचालन करते हुए आठ बसों को पकड़ने के बाद चालान किया गया और तीन बनें ठीक पाई गई। अवैध रूप से चल रही इन बसों पर 1.53 लाख की पेनाल्टी लगाई गई। इन बसों में यूपी के अलावा बिहार, राजस्थान के नंबर प्लेट वाली बसें भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed