फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Officials should complete the preventive work on time

Deoria News: निरोधात्मक कार्य को समय से पूरा कराएं अधिकारी

Fri, 20 Jun 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Officials should complete the preventive work on time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। गोर्रा और राप्ती नदी पर बने तटबंधों का डीएम दिव्या मित्तल और एसपी विक्रांत वीर ने बृहस्पतिवार की सुबह जायजा लिया। उन्होंने भुसवल-पिंडरा और करनपुर से पांडेय माझा राजघर व तिघरा मराछी तटबंध पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। भुसवल में पिड़री और पिड़राघाट काली मंदिर के पास जीयो बैग प्रोजेक्ट पर अधूरे कार्य को देखकर समय से पूरा करने के निर्देश दिए। एकौना और भेड़ी में दो करोड़ रुपये की लागत से बन रहे एप्रन बोल्डर पिचिंग को समय और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए पूरा करने के डीएम ने निर्देश दिए।
तटबंधों के निरीक्षण के बाद पिड़रा घाट में बाढ़ चौकी का दोनों अधिकारियों ने जायजा लिया। एक घंटे चौपाल में ग्रामीणों की फरियाद सुनी। ग्रामीणों ने करहकोल से तिघरा गांव होकर भारी वाहनों के निषेध के लिए कहा गया।
विज्ञापन

डीएम ने त्वरित एक्शन लेते हुए एक हफ्ते के अंदर बैरिकेडिंग लगाने के उपजिलाधिकारी रुद्रपुर को निर्देश दिए। उन्होंने भुसवल मार्ग पर अधूरे सड़क निर्माण को पूरा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर से पचलड़ी में चौकी स्थापित करने की मांग की। डीएम ने चौकी बनाने के लिए जमीन का सर्वे करने को कहा।
इस दौरान राजस्व पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व ग्रामीणों में मनोज सिंह, अनिरुद्ध चौधरी, दिवाकर निषाद, छोटे सरकार, अमरेंद्र सिंह, हरेंद्र त्यागी, दुर्गावती देवी रानी, संगीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed