फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Officers inspect the embankment of Sarayu

Deoria News: अधिकारियों ने किया सरयू के तटबंध का निरीक्षण

Mon, 11 Aug 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 11 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Officers inspect the embankment of Sarayu
तटबंध का निरीक्षण करते बाढ़ खंड के अधिकारी।
पिंडी। क्षेत्र के दक्षिणांचल में स्थित सरयू नदी के किनारे तटवर्ती गांवों की सुरक्षा के लिए तुरतीपार-चूरिया तटबंध पर नदी का दबाव लगातार बना हुआ है। इससे नदी के किनारे पर बसे दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग बाढ़ आने की चिंता सताने लगी है। सोमवार को बाढ़ खंड के अधिकारियों ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड राधेश्याम प्रसाद के नेतृत्व में तटबंध का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बाढ़ विभाग के अभियंताओं ने तुरतीपर, तकिया धरहरा, डुमरी, खरवनिया, मल्हपुरवा, पिंडी, महाल मंझरिया ,कौसर, खेमा देई, नदौली, चूरियां आदि गांवों का निरीक्षण कर बाढ़ का जायजा लिया। तटबंध पर जहां-जहां भी रेन कट एवं होल मिले उसे भरने हेतु अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता राधेश्याम प्रसाद, सहायक अभियंता उपेंद्र प्रसाद, अवर अभियंता सोनू कुमार, मेठ बबलू सोनकर, भीम पासवान सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed