फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   officers heard farmers problems

Deoria News: अफसरों ने सुनीं किसानों की समस्याएं

Wed, 18 Jan 2023 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
officers heard farmers problems
अफसरों ने सुनीं किसानों की समस्याएं
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ किसान दिवस
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लिए ई-केवाईसी करा लें : उप कृषि निदेशक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। किसान दिवस का आयोजन बुधवार को जिला पंचायत सभागार में हुआ। इसमें किसानों की समस्याएं सुनीं गईं। अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत जिन किसानों का भूलेख अंकन छूट गया है। वे अपने क्षेत्र के लेखपाल व कृषि विभाग में संपर्क कर अपना आधार एवं खतौनी की प्रति उपलब्ध करा दें। साथ ही ई-केवाईसी भी करा लें।
उन्होंने सोलर पंप योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत अभी काफी लक्ष्य अवशेष है। विभाग की वेबसाइट पर जाकर सोलर पंप की बुकिंग कराकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। अग्रणी जिला प्रबंधक ने किसानों को एग्रीकल्चर इंफास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ) के बारे में बताया कि इसके प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने पर उद्यम पर ऋण लेकर कार्य करने के लिए तीन प्रतिशत राज्य सरकार एवं तीन प्रतिशत केंद्र सरकार ब्याज पर छूट दे रही है।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि टीकाकरण का कार्य कराया जा रहा है। इससे पशुओं में मृत्युदर कम होती है। इस समय हमारे यहां बछिया पैदा करने का सीमेन भी उपलब्ध है। पोल्ट्री हेचरी पर भी अनुदान दिया जाता है। किसान अतुल मिश्रा ने पशुपालन विभाग में छोटी-छोटी योजनाओं को लाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान धान का बकाया मूल्य देने को कहा गया। किसान मारकंडेय सिंह ने रजबाहा से बैकुंठपुर के बीच में राउतपार ग्राम में नहर के पानी से फसल क्षतिग्रस्त हो गई है। उसका मुआवजा दिलाने की मांग की।

इस दौरान प्रभारी उप कृषि निदेशक व भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. घनश्याम वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी सीता राम, जिला कृषि अधिकारी मु. मुजम्मिल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, किसान कौशलेश नाथ मिश्रा, फूलचंद निषाद, रमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed