फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Officers forgot the freedom fighters who fought against the British

Deoria News: अंग्रेजों के खिलाफ जंग छेड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भूल गए अधिकारी

Wed, 09 Aug 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 09 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Officers forgot the freedom fighters who fought against the British
रुद्रपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान कर रही है। इसके तहत नगर पंचायत और नगरपालिकाओं में संबंधित सेनानियों के नाम के शिलापट्ट लगाकर उन्हें याद किया जा रहा है। इसी क्रम में जारी सूची में अधिकारी चार ऐसे सेनानियों के नाम ही शामिल करना भूल गए हैं जिनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन


जिले से आई सूची में रुद्रपुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामजी सहाय, सूर्यबली पांडेय, कैलाश पति गुप्त और फकीर चंद के ही नाम नहीं हैं। जबकि, इन सेनानियों के परिवार के लोगों को राष्ट्रीय पर्वों पर जिला मुख्यालय पर बुलाकर सम्मानित किया जाता रहा है। रामजी सहाय आजाद भारत में रुद्रपुर के पहले विधायक थे। वह गांधी जी के अनुयायी थे। कई बार आजादी के आंदोलन में जेल गए। सूर्यबली पांडेय भी स्वतंत्रता सेनानी और आजाद भारत में विधायक रहे। नगर के कैलाश पति गुप्ता क्रांतिकारी थे। वह गोरखपुर में अंग्रेजों की डाक लूटने के आरोप में जेल गए। कई वर्षों तक भेष बदल कर फरार रहे। उन्हें भारत सरकार और यूपी सरकार से आजीवन सेनानी पेंशन मिली। उनके परिवार के लोगों को आज भी सरकारी सेवाओं में सेनानी आरक्षण मिल रहा है। नगर के फकीर चंद को विदेशी कपड़ों की होलिका जलाने के आरोप में जेल जाना पड़ा था। आजादी के लड़ाई में योगदान देने वाले इन सेनानियों का नाम जिले की सूची से गायब होने पर नगर के लोग खफा हैं। नगर पंचायत की चेयरमैन सुधा निगम ने कहा कि सेनानियों के नाम के शिलापट्ट लगाने के लिए आई सूची में नगर के स्वतंत्रता सेनानियों का नाम नहीं होने की सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को दे दी गई है। जल्द ही संशोधित सूची मिलने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed