फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Officer to search for land for agricultural university

कृषि विश्वविद्यालय के लिए भूमि की तलाश करें अफसर

Thu, 03 Nov 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Officer to search for land for agricultural university
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय में जनपद में हो रहे विकास कार्यो? - फोटो : DEORIA
कृषि विश्वविद्यालय के लिए भूमि की तलाश करें अफसर
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की विकास कार्यों की समीक्षा
देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को विकास भवन स्थित सीडीओ कक्ष में जनपद में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित परियोजनाओं को शासन के मंशा के अनुरूप एवं उच्च गुणवत्ता तथा समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
कृषि मंत्री ने मुख्य राजस्व अधिकारी को कृषि विश्वविद्यालय के लिए भूमि की तलाश शीघ्र करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय से जनपद के किसानों को काफी फायदा होगा। उप निदेशक कृषि को बीज भंडारों पर बीज समय से उपलब्ध कराने तथा निर्धारित मूल्य पर बिक्री कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीज की कालाबाजारी किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। सरसो बीज का मिनी किट किसानों में वितरित कराने को कहा। उन्होंने एआर कॉपरेटिव को भी किसानों को खाद समय से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। खाद विक्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाय। कृषि की ढांचागत अवसंरचना के विकास पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोल्डस्टोरेज, फ्लोर मिल एवं राइस मिल सहित विभिन्न उद्योगों के विकास से किसानों की आय बढ़ेगी। कृषि मंत्री ने धान खरीद के तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। धान क्रय केंद्रों पर किसी भी प्रकार की घटतौली न होने पाए। छोटे किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाए। सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, सीआरओ अमृत लाल बिंद, एसडीएम सौरभ सिंह, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल, डीपीआरओ अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed