फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   OFC chopped transaction was closed for five hours

ओएफसी कटा, पांच घंटे तक ठप रहा लेन-देन

Sat, 19 Nov 2016 11:35 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
OFC chopped transaction was closed for five hours
लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
 बीएसएनल का ओएफसी कटने से शनिवार को लीज लाइन ठप हो गई। इसके चलते बैंकों में लेनदेन प्रभावित रहा। रुपये निकालने आए लोगों ने नाराजगी जताई। दोपहर बाद लिंक मिला मोबाइल और ब्राडबैंड सेेवा भी बाधित रही। अधिकांश एटीएम बंद मिले। शाम को कुछ एटीएम चालू तो हुए रुपये के लिए लंबी कतार देखने को मिली। गौरीबाजार और चौरीचौरा के समीप मेन सीटिंग सेंटर एमएससी को जोड़ने वाली ओएफसी शनिवार की सुबह कट गई। इसके चलते बीएसएनल का लीज लाइन ठप हो गया। लिहाजा अधिकांश बैंक शाखाओं में इंटरनेट की कनेक्टिविटी नहीं मिल पाई। कुछ बैंक शाखाओं ने निजी संचार कंपनी का इंटरनेट इस्तेमाल किया। इसके बाद लोगों के रकम और जमा निकासी हो सकी। शहर के राघवनगर स्थित एसबीआई में शनिवार को सैकड़ों लोग आ गए थे लेकिन गेट के चैनल पर सर्वर फेल होने के कारण कार्य बाधित की सूचना टंगी थी। ग्राहकों के सवाल पर कर्मचारी जूझते रहे। दोपहर दो बजे के बाद ओएफसी दुरुस्त हुआ इसके बाद कनेक्टिविटी मिल पाई। हालांकि लिंक गायब होने से शाम तक कर्मचारी जूझते रहे। कुछ लोगों को रुपये का भुगतान किया गया। इसके अलावा बीएसएनल की मोबाइल और ब्राडबैंड सेवा भी बाधित रही। इसके चलते अधिकांश मोबाइल नंबर स्वीच ऑफ बता रहा था। इसके चलते उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।  
विज्ञापन

इनसेट
कारोबारियों ने पिलाया चाय
बघौचघाट। पथरदेवा के व्यवसासियों ने पीएनबी, एसबीआई और पूर्वांचल बैंक की शाखाओं के बाहर मोदी टी स्टाल लगाया। रुपये निकालने आए लोगों को चाय पिलाया। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, सुनील मद्धेशिया, मजहर, सलीम, संतोष, वीरेंद्र, हीरा, जयप्रकाश आदि रहे। खाद बीज विक्रेता रमेश मिश्र ने खुखुंदू स्थित पूर्वांचल बैंक में 1.55 लाख रुपये जमा कराया। इसके बाद ग्राहकों के बीच रुपये वितरित हुआ। कर्मचारियों ने मिठाई खिला कर स्वागत किया। उनका कहना है कि लोगों की दिक्कतें देख कर बैंक आया हूं। जायसवाल युवा मंच के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कोतवाली रोड स्थित आंध्रा बैंक में 10 हजार रुपये फुटकर जमा किया। 
विज्ञापन

नोटबंदी के फैसले से बढ़ी परेशानी
भाटपाररानी। सपा की बैठक शनिवार को डॉ. राममनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज पकडी बाबू में समाजवादी नेता सच्चिदानंद शाही की अध्यक्षता में हुई। आगामी विधान सभा चुनाव व नोटबंदी से हो रही जनता की परेशानियों पर चर्चा किया। पूर्व विधायक रुद्रप्रताप सिंह ने विद्यालय की दो दिव्यांग छात्राओं पूनम यादव कक्षा 10 और शकुंतला की फीस 720 रुपये को वापस करते हुए घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब से विद्यालय में किसी भी दिव्यांग छात्रा से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिना तैयारी के जल्दबाजी में नोटबंदी का फैसला लिया। इस फैसले से सबसे ज्यादा गरीब और मध्यम वर्ग के लोग परेशान हैं। इस दौरान रामबहादुर यादव, भानुप्रताप उर्फ चंचल, राजवंशी, रामपूजन चौरसिया, मोहन प्रसाद, मारकंडेय सिंह, श्याम बहादुर, नरेन्द्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed