फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Occupied government building by ex-chairman, EO pasted notice to vacate

Deoria News: पूर्व चेयरमैन का सरकारी भवन पर कब्जा, ईओ ने खाली कराने के लिए चस्पा कराया नोटिस

Thu, 15 Jun 2023 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Occupied government building by ex-chairman, EO pasted notice to vacate
सीडीएस सरकारी भवन
दो दशक पूर्व महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए सीडीएस से बनाया गया था सरकारी भवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। महिलाओं को सिलाई कढ़ाई कर स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए सीडीएस ने दो दशक पूर्व सरकारी भवन बनाया। लेकिन महिलाओं को वहां प्रशिक्षण नहीं दिया जा सका और कुछ दिन बाद भवन पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश यादव ने कब्जा कर ताला लगा दिया। उसके बाद से किसी जिम्मेदारों की इस भवन पर नजर नहीं पड़ी। बृहस्पतिवार को ईओ हिमांशु प्रताप सिंह ने भवन पर नोटिस चस्पा कराते हुए पूर्व चेयरमैन से तत्काल खाली करने को कहा।

नगर पंचायत के पिपरा नाजिर वार्ड में तत्कालीन चेयरमैन ओम प्रकाश यादव ने वर्ष 2000 में महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई के नाम पर सरकारी धन से नगर पंचायत की भूमि पर दो कमरे का भवन बनवाया था। भवन बनवाने के कुछ दिन बाद वे उसमें अपना भूसा व गृहस्थी का सामान रख कब्जा कर लिए। इसे लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इधर ईओ हिमांशु प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कर्मचारी के हाथों सरकारी भवन पर नोटिस चस्पा कराया नोटिस में बताया गया है कि सरकारी भवन पर किए गए अवैध कब्जा को तत्काल खाली कर दिया। ईओ हिमांशु प्रताप सिंह ने कहा कि सीडीएस की सरकारी भवन पर पूर्व चेयरमैन काफी दिनों से अवैध कब्जा कर बैठे थे। जानकारी होने पर उन्हें नोटिस दिया गया है। जल्द ही भवन को खाली किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed