फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Obtained job from deceased dependent quota by preparing fake god sign, suspended, case registered

Deoria News: फर्जी गोदनामा तैयार कर मृतक आश्रित कोटे से हासिल की नौकरी, निलंबित, केस दर्ज

Sun, 02 Jul 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Obtained job from deceased dependent quota by preparing fake god sign, suspended, case registered
हरनौठा प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त थे शिक्षक रणजीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के हरनौठा में तैनात शिक्षक और मिर्जापुर गांव निवासी रणजीत सिंह पुत्र परशुराम सिंह के विरुद्ध पुलिस ने धोखाधड़ी आदि का केस दर्ज किया है। उन पर फर्जी गोदनामा तैयार कर मृतक आश्रित कोटे से शिक्षक पद हासिल करने का आरोप है। जिन्हें निलंबित कर दिया गया है।

खंड शिक्षाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर रणजीत सिंह के खिलाफ कूटरचित तरीके से गोदनामा तैयार करते हुए मृतक आश्रित पद पर बतौर शिक्षक नौकरी करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। लोगाें के अनुसार रणजीत सिंह की बुआ को कोई संतान नहीं है। उनके द्वारा अपने भाई के लड़के को गोद लिया जाना बताया जा रहा है। बुआ की मौत के बाद उनके जगह पर करीब 15 वर्ष से नौकरी कर रहे थे। शिकायत पर हुई जांच में वारिसनामा फर्जी पाया गया। इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed