फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   oath for voting

Deoria News: बीएसए ने मतदान करने की शपथ दिलाई

Sun, 10 Mar 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 10 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
oath for voting
फोटो...........
विज्ञापन

मतदाताओं के बीच किया गया मतदाता सूचियों का वाचन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के कैलेंडर के तहत मैं हूं ना.... गतिविधि के अंतर्गत शनिवार को सभी बूथों पर मतदाता सूची का वाचन ग्रामीणों के बीच किया गया। ताकि नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम होने के बारे में जानकारी हो जाए।
मुख्य कार्यक्रम एक मैरिज लाॅन में आयोजित किया गया। बीएसए व सहायक नोडल अधिकारी स्वीप शालिनी श्रीवास्तव ने संबंधित बूथ की मतदाता सूची पढ़ी और उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। इसमें देवरिया सदर ब्लाॅक के सभी विद्यालयों के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और ग्राम पंचायत के प्रधान उपस्थित रहे। उन्होंने मतदान प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता की बात कहीं।
विज्ञापन

यहां खंड शिक्षा अधिकारी सदर विजय पाल नारायण त्रिपाठी, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता डॉ. आलोक पांडेय, एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय, मनोज मिश्र, शैलेंद्र चौबे, नीलम सिंह, कंचन लता मिश्रा, सुजाता तिवारी, पूजा गोंड, नीतू सिंह, नूतन तिवारी, प्रवीण सिंह, उमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, ग्राम प्रधान व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार जिले के सभी बूथों पर प्रधानाध्यापक एवं संबंधित बूथ बीएलओ ने अपने ग्राम सभा के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर ग्रामवासियों को एकत्रित कर सूची में नाम पढ़कर मतदाताओं को उनके नाम होने की जानकारी दी। सभी बूथों पर संबंधित ब्लाॅक के खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed