फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nsui lader protest in deoria

बेरोजगारों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

Thu, 17 Sep 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
nsui lader protest in deoria
बेरोजगारों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

देवरिया। एनएसयूआई की ओर 17 सिंतबर को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। सुभाष चौक पर पुलिस ने उनको रोक लिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने संविधान विरोधी काला कानून वापस लेने की मांग की।
एनएसयूआई कार्यकर्ता सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय की ओर जा रहे थे। पुलिस ने सुभाष चौक पर उनको रोक लिया। इसको लेकर नोंकझोंक हुई। इसके बाद कार्यकर्ता सुभाष चौक पर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व छात्र संघ महामंत्री और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष प्रताप शुक्ल ने कहा कि मोदी, योगी सरकार देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। आनंद श्रीवास्तव सोनू ने कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है तब से अराजकता का माहौल है। देश का युवा बेरोजगार हो गया है।
विज्ञापन

इस दौरान नौसाद खान, सुनील तिवारी, अभिषेक मिश्रा, रवि जायसवाल, विवेक मिश्रा, ऋषभ शुक्ल, जनार्दन यादव, संदीप यादव, भरत मणि त्रिपाठी, विजय शेखर मल्ल, नीलेश त्रिपाठी, मृत्युंजय पति त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकौड़ा बेचकर जताया विरोध
भाटपाररानी (देवरिया)। कांग्रेस के नेताओं ने नगर के रतसिया मोड़ कैंप कार्यालय पर पकौड़ा बेचकर विरोध जताया। युवाओं ने कहा कि सरकार रोजगार देने के मामले में फेल है। सरकारी सिस्टम को निजीकरण करना रोजगार से वंचित करने का कुचक्र है। यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में पहली बार देश के युवा बड़े पैमाने पर बेरोजगारी के शिकार हुए हैं। इस दौरान सलीम अली, जावेद अख्तर, ऋषि सिंह, राजेश सिंह, जितेंद्र कुमार, रियाज अख्तर, पवन दुबे, नागेंद्र, बिट्टू मद्धेशिया, सूरज यादव, व्यास यादव, शैलेश यादव, अर्पित यादव, पिंटू पटेल, जियाउल हक, सुनील शर्मा, त्रिभुवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed