फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   notice to school

Deoria News: कक्षा पांच तक की मान्यता, कक्षा 10 तक संचालित करने पर दिया नोटिस

Sun, 12 May 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 12 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
notice to school
फोटो
विज्ञापन

----
बीईओ ने परिषदीय के साथ ही निजी विद्यालयों का किया निरीक्षण
एक विद्यालय बंद करने का नोटिस तथा एक परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक को कम छात्र होने पर लगाई फटकार, वेतन रोकने की दी चेतावनी दी


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने शनिवार को क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल व कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। कक्षा पांच तक की मान्यता लेकर कक्षा 10 तक कक्षाएं संचालित करने पर एक प्रबंधक को नोटिस जारी किया। वहीं, एक परिषदीय विद्यालयों में कम छात्र संख्या मिलने पर एक प्रधानाध्यापक को वेतन रोकने की चेतावनी दी।
वर्तमान में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए के लिए डीएम के निर्देश पर बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों को बंद करने व उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को देवरिया सदर क्षेत्र के बीईओ देवमुनि वर्मा ने सर्वप्रथम जमुनाजी पब्लिक स्कूल करौंदी पहुंचे। यहां विभाग से केवल कक्षा एक से पांच की कक्षाएं संचालित करने की मान्यता है। लेकिन संचालक की ओर से कक्षा दस तक की कक्षाओं का संचालन कराया जा रहा था, जिस पर संचालक को तत्काल कक्षा 6 से 10 के कक्षाओं के संचालन बंद करने का नोटिस दिया गया। साथ ही चेतावनी दी कि पुनः भविष्य ऐसा पाया गया तो पांच तक की मान्यता भी विभाग रदद् करेगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय बरुवाडीह पहुंचे, जहां नामांकन 29 के सापेक्ष मौके पर केवल सात छात्र मिले। इस पर प्रभारी प्रधानाध्यापक फणींद्र पांडेय को कड़ी फटकार लगाते हुए वेतन रोकने की चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसा मिला तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह कंपोजिट विद्यालय महुई पहुंचे, यहां पर नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति कम मिली जिस पर शिक्षकों को फटकार लगाई। प्राथमिक विद्यालय सरौरा विशेन में बार-बार निर्देश के बावजूद शौचालय कार्य अधूरा मिला, जिसको 15 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश प्रभारी इंचार्ज संतोष यादव को देते हुए विद्यालय की साफ-सफ़ाई व नामांकन बढ़ाने का निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सिसवां, प्राथमिक विद्यालय चौवरियां, प्राथमिक विद्यालय बरईठा, प्राथमिक विद्यालय धूमनगर, प्राथमिक विद्यालय करौंदी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed