{"_id":"69123ca24f28024a0e01fded","slug":"notice-to-five-drug-sellers-of-gorakhpurcreated-panic-in-the-district-deoria-news-c-208-1-deo1011-167616-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोरखपुर के पांच दवा विक्रेताओं को नोटिस...जिले में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोरखपुर के पांच दवा विक्रेताओं को नोटिस...जिले में मचा हड़कंप
Tue, 11 Nov 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। नारकोटिक्स से संबंधित दवाइयों और कोडिनयुक्त कफ सिरप की बिक्री मामले की गोरखपुर के भालोटिया मार्केट के पांच दवा विक्रेताओं को नोटिस जारी होने से देवरिया के दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि इस जांच से देवरिया के रास्ते बिहार जाने वाली नशीली दवाइयों के नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। देवरिया शहर समेत बाॅर्डर इलाके में खुली दवा की दुकानों पर गोरखपुर की भालोटिया मार्केट से ही दवाएं सप्लाई होती हैं।
देवरिया जिले के रास्ते बिहार प्रांत तक नारकोटिक्स श्रेणी के टैबलेट, इंजेक्शन व कफ सिरप की सप्लाई होती है। ये दवाइयां गोरखपुर के भालोटिया मार्केट से आती हैं। बीते 12 व 13 अक्तूबर को शासन के निर्देश पर भालोटिया मार्केट समेत कई जगह दवा के दुकानों की जांच हुई थी। ड्रग इंस्पेक्टर सिद्धार्थनगर नवीन कुमार और ड्रग इंस्पेक्टर कुशीनगर दीपक पांडेय ने जांच की थी।
इस दौरान पांच दुकानें ऐसी चिह्नित हुईं, जिनके यहां से बिकी कफ सिरप व नारकोटिक्स श्रेणी की दवाइयों का रिकार्ड नहीं मिला। इन दुकानों की भौतिक स्थिति और बिल बाउचर में भी अंतर पाया गया। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर स्तर से दुकानदारों से अभिलेख उपलब्ध कराने को पत्र भेजा गया था लेकिन दुकानदारों ने न तो अभिलेख उपलब्ध कराए, न ही कोई पत्र का जवाब दिया।
विज्ञापन
सोमवार को सहायक आयुक्त औषधि कार्यालय की तरफ से दवा एजेंसी खांटू श्याम फार्मा शिवम काम्प्लेक्स, तुलस्यान ट्रेडर्स कृष्णा काम्प्लेक्स, तुलस्यान फार्मास्युटिकल कृष्णा काम्प्लेक्स, आशीष मेडिकल एजेंसीज जीएम काम्प्लेक्स और आशीष ट्रेडर्स कोहली दवा बाजार के संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। इन लोगों को सात दिन के अंंदर अपना पक्ष ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा।
कहां भेजी दवाएं, इसकी देनी होगी जानकारी
इन फर्मों से कफ सिरप और नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं कहां और किस दुकानदार को भेजी गई है, उसका पूरा विवरण मांगा गया है। विवरण की जांच से ही पता लग पाएगा कि उन दवाइयों का क्या हुआ। जांचकर्ता इंस्पेक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख किया है कि इन मेडिकल एजेंसी में के स्टॉक में जो दवाएं मौजूद थीं, उनमें से तमाम का बिल ही नहीं मिला। इसके अलावा दुकान से बेची गई दवाइयाें का भी बिल नहीं मिला। जांचकर्ता अफसरों का मानना है कि एजेंसी संचालकों के जवाब से ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि ये दवाएं गोरखपुर से किस-किस जिले में भेजी गई है।
गुप्ता बंधु कफ सिरप मामले में रहे हैं आरोपी
जिन पांच दवा विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है, उसमें दो विक्रेता ऐसे हैं, जिन पर कोडिनयुक्त कफ सिरप बेचने का आरोप लग चुका है। वर्ष 2022 में गीडा क्षेत्र में पकड़े गए कफ सिरप के मामले में इनका नाम सामने आया था। जिन फर्मों को नोटिस जारी हुआ है, वे सभी भालोटिया मार्केट की बड़ी दवा विक्रेता हैं। इस कार्रवाई के बाद से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। जिन फर्माों को नोटिस जारी हुआ है, उनसे देवरिया जिले के भी कई दवा विक्रेता दवाएं मंगाते हैं। इस जांच व नोटिस से देवरिया के उन दुकानदारों की चिंता भी बढ़ गई है। एक दवा विक्रेता ने बताया कि अगर उनके रिकार्ड में नाम सामने आया तो फिर जांच का दायरा देवरिया तक भी पहुंच सकता है, इसीलिए यहां के दवा विक्रेता भी परेशान हैं।