{"_id":"676f056ce07d1a12c6052be4","slug":"notice-to-70-schools-for-not-creating-apaar-id-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-143301-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अपार आईडी नहीं बनाने वाले 70 विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अपार आईडी नहीं बनाने वाले 70 विद्यालयों को नोटिस
Sat, 28 Dec 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जनपद के 70 परिषदीय विद्यालयों ने अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया ही नहीं शुरू की है। इस पर बीएसए ने इन्हें स्पष्टीकरण जारी कर दो दिनों में जवाब देने का निर्देश दिया है। प्रक्रिया को शुरू नहीं करने वाले विद्यालयों में सबसे अधिक सलेमपुर विकास खंड के 19 विद्यालय शामिल हैं।
लार में 12, भागलपुर में आठ, भटनी व देवरिया नगर क्षेत्र में पांच-पांच, बनकटा, भाटपाररानी व रुद्रपुर विकास खंड में चार-चार, भलुअनी, देवरिया सदर व पथरदेवा विकास खंड के दो-दो, बैतालपुर, बरहज व तरकुलवा में एक-एक विद्यालय शामिल हैं। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि यू डायस प्लस 2024-25 में स्टूडेंट प्रोफाइल अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के हर छात्र की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री यानि अपार आईडी बननी है। विभागीय समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि जिले में 70 ऐसे विद्यालय हैं, जिन्होंने इसे बनाने की प्रक्रिया ही प्रारंभ नहीं की हैं। ऐसे में संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी की गई है।