फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   notice to 14 government wheat buyers

घर से गेहूं की खरीद के आदेश का पालन नहीं करने पर 41 को नोटिस

Wed, 03 Jun 2020 08:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
notice to 14 government wheat  buyers
घर से गेहूं की खरीद के आदेश का पालन नहीं करने पर 41 को नोटिस
विज्ञापन

खाद्य आयुक्त ने धीमी खरीद पर जताई नाराजगी, प्रभारियों पर कार्रवाई के संकेत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लक्ष्य के अनुरूप गेहूं की खरीद नहीं होने से नाराज खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने क्रय केंद्रों के प्रभारियों को किसानों के घर से गेहूं की खरीद करने के आदेश दिए हैं। ऐसा नहीं किए जाने पर जिले के 41 क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया गया है।
गेहूं खरीद की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में घर जाकर गेहूं खरीदने की प्रगति निराशाजनक है। जबकि शासन ने किसानों के घर जाकर क्रय केंद्र प्रभारियों को खरीद करने का आदेश दिया है। कम खरीद होने पर खाद्य आयुक्त ने जिले की प्रगति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के भी संकेत दिए हैं। जनपद के सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक निबंधक सहकारिता सुरेंद्र कुमार मौर्य ने सहकारिता विभाग के 41 क्रय केंद्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर लक्ष्य के अनुरूप खरीद नहीं होने का कारण पूछा है। इससे क्रय प्रभारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

फोटो समाचार।
दस दिन से गेहूं क्रय केंद्र पर लटक रहा ताला
एकौना। समितियों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को दुर्दशा झेलनी पड़ रही है। पचलड़ी स्थित साधन सहकारी समिति पर दस दिन से ताला लटक रहा है। साधन सहकारी समिति की दीवार पर लिखे सचिव का मोबाइल नंबर भी बंद बता रहा है। पचलड़ी गांव के राजेन्द्र सिंह ने कहा कि समिति के सचिव के मनमाने रवैये के कारण क्षेत्र के किसानों का गेहूं नहीं बिक रहा है। गल्ला माफिया कम रुपये देकर किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। समिति अक्सर बंद रहती है। किसान रमाशंकर सिंह ने कहा कि समिति पर पूर्व में धान बेचा गया था, जिसका अब तक भुगतान नहीं हो पाया। मोबाइल से संपर्क करने पर वह बोरी नहीं होने होना बता रहे हैं। बनकटी के मनोज यादव ने कहा कि करीब एक माह बीतने को है। बेचे हुए गेहूं का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ। इस बाबत एआरओ एसके मौर्या ने कहा कि यदि साधन सहकारी समिति बंद है तो सचिव की लापरवाही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। किसानों का गेहूं हर हाल में खरीद कर भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed