फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Notice issued to 26 schools for not submitting details of NPS deduction

Deoria News: एनपीएस कटौती का विवरण नहीं जमा करने पर 26 विद्यालयों को नोटिस जारी

Fri, 18 Apr 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 18 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 26 schools for not submitting details of NPS deduction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सत्र 2024 की एनपीएस कटौती का विवरण देने में माध्यमिक विद्यालय की ओर से लापरवाही की जा रही है। इसे लेकर शासन स्तर पर नाराजगी जताए जाने पर जिले के 26 माध्यमिक स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से भी कई बार विद्यालयों से अपील की जा चुकी है।
न्यू पेंशन स्कीम नियमित कटौती जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 तक का विवरण देने में माध्यमिक स्कूलों की ओर से लगातार लापरवाही की जा रही है। कई बार शासन स्तर पर एवं जिले स्तर से भी इस संबंध में संबंधित स्कूलों से विवरण समय से देने का निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन

समय से विवरण नहीं देने पर जनता इंटर कॉलेज पिपरा कछार, कृषक विद्या मंदिर उमावि. गड़ेर, श्री गांधी इंटर कॉलेज रेवली, मो.हुसैन इंटर कॉलेज नवलपुर, आयशा गर्ल्स उमावि.लार, बीआरडी भाटपाररानी, बापू इंटर कॉलेज सोहनाग, ज्ञानोदय इंटर कॉलेज एकडंगा को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरंदर इंटर कॉलेज डुमवलिया, गणतंत्र इंटर कॉलेज देसही देवरिया, पं.ज.ना.इंटर कॉलेज पकड़ी वीरभद्र, बीआरडी इंटर कॉलेज देवरिया, लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर, अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, रामधारी इंटर कॉलेज पगरा, गणिनाथ इंटर कॉलेज नोनापार पर भी लापरवाही का आरोप है लखनजी इंटर कॉलेज अहिरौली बघेल, कोहरा सुतावर इंटर कॉलेज सुतावर, इंटर कॉलेज पिंडी, पं.ज.ला.कृषक इंटर कॉलेज महुआबारी लार रोड, गौतम इंटर कॉलेज पिपरा रामधर, महात्मा भारती इंटर कॉलेज मलकौली, रघुराज सिंह इंटर कॉलेज बहियारी बघेल, शिव विजय राष्ट्रीय इंटर कॉलेज झरनाकुटी, ला.शा.इंटर कॉलेज पिपरा मदन गोपाल, अभयानंद इंटर कॉलेज शिवधरिया को नोटिस जारी किया गया।
सह जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन भारती ने बृहस्पतिवार को बताया कि एनपीएस कटौती का रिकार्ड विवरण नहीं देने पर जिले के कुल 26 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

उधर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि संगठन की ओर से भी बार-बार माध्यमिक स्कूलों को समय से एनपीएस का विवरण डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। कुछ विद्यालयों की लापरवाही से शिक्षकों व कर्मचारियों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed