{"_id":"68acad5c27e7ca1ae30211ff","slug":"notice-issued-to-24-schools-operating-without-recognition-deoria-news-c-208-1-deo1009-161660-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिना मान्यता संचालित 24 स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिना मान्यता संचालित 24 स्कूलों को नोटिस
Tue, 26 Aug 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिना मान्यता के विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने 24 विद्यालयों को बंद कराने का नोटिस दिया है।
इसमें बैतालपुर क्षेत्र के पांच, तरकुलवा के दो, देवरिया सदर के नौ और नगर क्षेत्र के आठ विद्यालय शामिल हैं। इनके खिलाफ एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाते हुए बंद कराने की कार्रवाई करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं। बैतालपुर में बुद्धा पब्लिक स्कूल इटवा, केडी एकेडमी बरहजिया मोड़, सनराइज एकेडमी सुदामा चौक, सीएस एकेडमी मेदनापुर आदि बिना मान्यता के संचालित पाए गए हैं। तरकुलवा क्षेत्र में आइडियल एकेडमी तरकुलवा और आक्सफोर्ड कोचिंग सेंटर को नोटिस जारी किया गया है। देवरिया सदर क्षेत्र में जीनियस एकेडमी कठिनईया, लिटिल लोटस सेंट्रल को. इंस्टीट्यूट सुरौली चौराहा, शिवकिरण वैली खोराराम चौराहा, बीएस पब्लिक स्कूल धमउर परशुराम आदि विद्यालयों नोटिस दिया गया है।
नगर क्षेत्र में चैतन्य व स्पार्क एकेडमी और रेनबो हाइट्स राघव नगर, स्व हरिशंकर मिश्र प्रावि चकियवां ढाला, यूरो किड्स एडी एकेडमी हनुमान मंदिर, चाइल्डहुड चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल नेहरु नगर और एमके कान्वेंट स्कूल न्यू कालोनी को बिना मान्यता के संचालित पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।
इन सभी से एक-एक लाख जुर्माना वसूलने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं।