फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   North Feeder cable blasts with a loud noise.

Deoria News: तेज आवाज के साथ नार्थ फीडर का केबल ब्लास्ट

Thu, 06 Aug 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 06 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
North Feeder cable blasts with a loud noise.
लार। उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। आए दिन जर्जर तार टूटने से नगर सहित ग्रामीण इलाके की बिजली बाधित हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। मंगलवार की रात नार्थ फीडर का केबल अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया। इससे जुड़े 30 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। इसके पहले भुड़सरी में तार टूटने से डेढ़ लाख की आबादी को उमस भरी गर्मी में उबलना पड़ा। शिकायत पर पहुंचे निगम के कर्मियों ने खराबी को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराया।उपकेंद्र से लार नगर सहित क्षेत्र के रामनगर,रावतपार रघेन,रावतपार अमेठीया, बरडीहा दलपत, बरडीहा
विज्ञापन

परशुराम, मंगरइचा, सतोतर, मटियारा जगदीश, भागलपुर, पिंडी सहित इलाके के 120 से अधिक गांवों को आपूर्ति दी जाती है। शाम को आपूर्ति चालू थी। इसी बीच ओवर लोड होकर भुड़सरी गांव के सामने अचानक मेन तार टूट गया। इससे करीब तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट को ठीक कर निगम कर्मियों ने जैसे ही आपूर्ति बहाल किया, इसके आधे घंटे बाद तेज आवाज के साथ नार्थ फीडर का केबल ब्लास्ट कर गया। आवाज सुन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सहम गए। वहीं अनहोनी की आशंका पर आस-पास के घरों के लोग बाहर निकल आए। कुछ देर बाद पता चला कि केबल ब्लास्ट की आवाज थी। करीब चार घंटे से अधिक समय तक उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। जेई अविनाश कुमार के नेतृत्व में पहुंचे कर्मियों ने केबल ब्लास्ट की खराबी को ठीक कर एक बजे रात में आपूर्ति बहाल कराया। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस किया। उधर बुधवार की सुबह छह बजे से दस बजे तक बीस बार ट्रिप हुआ। वहीं एक सप्ताह से बीच बीच में लो वोल्टेज की समस्या बनी रह रही है। इस दौरान उपकरण नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन

अवर अभियंता अविनाश कुमार गौतम ने बताया कि केबल ब्लास्ट और तार टूटने से बिजली बाधित हुई थी। इसे ठीक करा आपूर्ति चालू करा दी गई है। ओवर लोड की वजह से समस्या आ रही है। इसे भी जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed