फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nominations submitted for ldb

गहमागहमी के बीच दाखिल हुए दो नामांकन पत्र

Wed, 26 Aug 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
nominations submitted for ldb
गहमागहमी के बीच दाखिल हुए दो नामांकन पत्र
विज्ञापन

दिलचस्प बनी एलडीबी बैंक के शाखा प्रतिनिधि की लड़ाई
सपा और भाजपा के बीच सीधी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। यूपी ग्राम भूमि विकास बैंक लिमिटेड के शाखा प्रतिनिधि के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इसमें भाजपा की ओर से नामित प्रत्याशी उदयभान सिंह और सपा की ओर से निवर्तमान शाखा प्रतिनिधि अरविंद यादव मुन्ना ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
सहकारिता क्षेत्र के बैंकिंग सेक्टर में अब तक सपा का कब्जा रहा है। अब भाजपा इस सेक्टर में अपना वजूद कायम करने में जुट गई है। भाजपा की ओर से सभी बैंकों में प्रतिनिधि पद पर उम्मीदवार लड़ाए जा रहे हैं। भाजपा समर्थित उम्मीदवार के समर्थन में काफी तादाद में भाजपाइयों की जुटान हुई। वहीं, सपा से तीन बार से निर्वाचित होते चले आ रहे मुन्ना यादव के समर्थन में सपाइयों की भीड़ उमड़ी। दोनों उम्मीदवारों के बीच आमने-सामने की टक्कर से मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। रुद्रपुर में ग्रामीण भूमि विकास बैंक के चुनाव में 1630 मतदाता हैं। इसमें में करीब तीन सौ मृतक और बकायेदार मतदाता मताधिकार के प्रयोग से वंचित हो जाएंगे। शाखा प्रतिनिधि के चुनाव में करीब 1330 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शाखा से निर्वाचित प्रतिनिधि एलडीबी बैंक का डेलीगेट चुनते हैं। चुने हुए डेलीगेट प्रदेश में चेयरमैन का चुनाव करते हैं। चुनाव अधिकारी व जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने कहा कि दो नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। 27 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 28 तारीख को पर्चा वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन होगा। एक सितंबर को मतदान और मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी का पर्चा दाखिल
सलेमपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के डायरेक्टर पद के लिए भाजपा सलेमपुर के प्रत्याशी जगदीश यादव ने बुधवार को पर्चा दाखिल किया। इस दौरान विधायक काली प्रसाद, जयनाथ कुशवाहा, जिला मन्त्री अभिषेक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, अशोक पांडेय, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य त्रिपुणायक विश्वकर्मा, पूर्व चैयरमैन ओमप्रकाश यादव, कुंजबिहारी सिंह, जितेंद्र सिंह, बचनदेव गोंड़, रविन्द्र श्रीवास्तव, संजय कुशवाहा, विजय सिंह, अशोक कुमार तिवारी, अजय दुबे वत्स, विकास रौनियार, पुनीत यादव, शिवाकांत तिवारी, विनय पांडेय, रत्नेश मिश्र, जयप्रकाश गोंड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन
देवरिया। शहर स्थित भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार श्रीनिवास मणि ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नीरज शाही, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह एवं नगर मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, राजेंद्र मल्ल, मारकंडेय प्रसाद तिवारी, नवीन सिंह, गंगा सिंह कुशवाहा, रविंद्र किशोर कौशल, दिनेश गुप्ता, धनंजय तिवारी, बंटी जायसवाल, अखिलेश मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed