फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nominations security messing

नामांकन में सुरक्षा से खिलवाड़

Mon, 13 Feb 2017 10:48 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 13 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Nominations security messing
नामांकन स्थल पर पुलिस लाइंस से मंगाना पड़ा दूसरा मेटल डिटेक्टर। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। नामांकन के दौरान पुलिस की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई। तीन दिन से खराब पड़े मेटल डिटेक्टर से प्रत्याशियों को गुजार दिया गया। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। मामला एसपी के संज्ञान में पहुंचा तो आनन-फानन में इसे बदला गया। पूरे को मामले को मामूली चूक बताकर पुलिसवाले पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में नामांकन कक्ष के ठीक पहले पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के पास पुलिस की ओर से दो डोर मेटल डिटेक्टर लगवाया गया है। इससे होकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को गुजरना होता है। पत्रकार और पुलिस भी इससे अछूते नहीं हैं। दोनों गेटों पर एलआईयू के सिपाही हाथ में मेटल डिटेक्टर से लोगों की जांच करते हैं। शुक्रवार को दोनों मशीन एक साथ खराब हो गई।
विज्ञापन


सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। एलआईयू इंस्पेक्टर भी गच्चा खा गए। सोमवार को प्रत्याशी और समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंचे। खराब मेटल डिटेक्टर से ही सभी प्रत्याशियों को गुजारा गया। इसी दौरान किसी ने मेटल डिटेक्टर के खराब होने की सूचना एसपी को दी। एएसपी और एलआईयू इंस्पेक्टर ने मेटल डिटेक्टर की बैट्री खराब होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद तत्काल पुलिस लाइंस से दो मेटल डिटेक्टर लाया गया। हालांकि तब तक ढाई बज चुक थे। अधिकांश प्रत्याशी और समर्थक लौट चुके थे। एएसपी एनके सिंह ने बताया कि मेटल डिटेक्टर की बैट्री डाउन थी, उसे बदल दिया गया है। हाथ में पकड़ने वाले मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed