फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nomination will begin on 4th feb.

विधानसभा प्रत्याशियों का नामांकन चार से

Tue, 01 Feb 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
nomination will begin on 4th feb.
विधानसभा प्रत्याशियों का नामांकन चार से
विज्ञापन

देवरिया। जिले में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए नामांकन चार फरवरी से शुरू होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 11 फरवरी निर्धारित है।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि नाम निर्देशन की जांच 14 फरवरी को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 फरवरी है। तीन मार्च को मतदान तथा दस मार्च को मतगणना कराई जाएगी। उप जिलाधिकारी रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर के आरओ नामित किए गए हैं। नामांकन के लिए न्यायालय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देवरिया कक्ष संख्या एक निर्धारित है।
विज्ञापन

इसी प्रकार देवरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह आरओ बनाए गए हैं। न्यायालय कक्ष न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी देवरिया कक्ष संख्या तीन में नामांकन किया जाएगा। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के लिए अपर उपजिलाधिकारी देवरिया अरुण कुमार आरओ नामित किए गए हैं। न्यायालय उप जिलाधिकारी, देवरिया कक्ष संख्या चार में नामांकन किया जाएगा। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के आरओ अपर उप जिलाधिकारी सलेमपुर महेंद्र कुमार होंगे। न्यायालय कक्ष न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी देवरिया कक्ष संख्या छह में नामांकन किया जाएगा। भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी भाटपाररानी राजपति वर्मा आरओ बनाए गए हैं। न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवरिया कक्ष संख्या सात में नामांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र की आरओ उप जिलाधिकारी सलेमपुर गुंजन द्विवेदी होंगी। न्यायालय उप संचालक चकबंदी देवरिया कक्ष संख्या आठ में नामांकन किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र बरहज के आरओ उप जिलाधिकारी बरहज ध्रुव कुमार शुक्ला होंगे। न्यायालय मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया कक्ष संख्या नौ में नामांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed