फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   No toilet door, the pipes disappear Urinl

शौचालय में दरवाजे नहीं, यूरिनल की पाइप गायब

Sat, 19 Nov 2016 11:32 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
No toilet door, the pipes disappear Urinl
रैली निकाल लोगों को किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका परिषद में स्वच्छता अभियान दम तोड़ रहा है। यहां पर टॉयलेट का इंतजाम नहीं है। इसके चलते कर्मचारी और शहरवासी असहज हालात से जूझ रहे हैं।  बदहाली दूर करने में जिम्मेदार दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

कामकाज  के सिलसिले में नगर पालिका परिषद के विभिन्न विभागों में सैकड़ों लोग आते  हैं। शहर के विभिन्न मोहल्लों में मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के अलावा  सफाई अभियान का जिम्मा नगर पालिका परिषद के पास है। हालांकि अपने  कर्मचारियों को सुविधा उपलब्ध कराने में दिलचरूपी नहीं दिखा रहा है। यहां  पर 10 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रथम तल पर अधिशासी अधिकारी जबकि  ग्राउंड फ्लोर पर टैक्स समेत अन्य दफ्तर हैं। हालात यह है कि प्रथम तल की  तरफ जाने वाली सीढ़ी के कोने पर जगह-जगह गंदगी पसरी है। इस तल पर  कर्मचारियों और अन्य लोगों के लिए प्रसाधन कक्ष स्थित है लेकिन उसकी हालत  बेहद खस्ता है। शौचालयों के दरवाजे उखड़ गए हैं। यूरिनल की हालत बेहद खराब  है। वॉश बेसिन की टोटी गायब है। टॉयलेट की तरफ जाने वाले लोग दरवाजे पर  पहुंच कर कदम पीछे खींच लेते हैं। कर्मचारियों ने कई बार जिम्मेदारों से  अवगत कराया है। किसी ने हालात में सुधार की सुधि तक नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed