{"_id":"6a3827c331a821392f0232a6","slug":"no-relief-from-the-heat-yet-monsoon-likely-by-the-25th-deoria-news-c-208-1-deo1027-185207-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अभी गर्मी से राहत नहीं 25 तक मानसून के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अभी गर्मी से राहत नहीं 25 तक मानसून के आसार
Sun, 21 Jun 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। इस बार मानसूनी बादल पूर्वांचल से अभी रुठे हुए हैं। हर बार मानसून 15 जून के आसपास पूर्वांचल तक पहुंच जाता है, मगर इस बार 25 जून तक आने की संभावना है।
रविवार को स्थानीय कारणों की वजह से हल्की पुरवा हवा चली। इससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। मंगलवार से प्री मानसून बारिश होने की संभावना है।
इस बार तेज धूप के साथ गर्मी का असर है। जून में सामान्य से कम बारिश होने की वजह से भी तापमान बढ़ा हुआ है। बीच-बीच में स्थानीय कारणों से तेज आंधी या कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो रही है, लेकिन इसका असर इतना कम है कि कुछ ही घंटों बाद लोग गर्मी से परेशान हो जा रहे हैं।
रविवार को सुबह तेज धूप निकली थी, लेकिन दोपहर में पुरवा के प्रभाव से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहा। हालांकि, नमी नहीं होने की वजह से आभासी गर्मी 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बनी रही। रविवार को भी तीखी धूप और गर्मी का सामना करना होगा। इससे दिन भर लोग बेचैन रहे। ऊपर से बिजली कटाैती ने भी परेशान किया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले प्री-मानसून गतिविधियों के चलते जिले में बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं।