फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   no power cut on diwali

निर्बाध बिजली आपूर्ति को शहर में लगीं 37 टीम

Fri, 13 Nov 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
no power cut on diwali
निर्बाध बिजली आपूर्ति को शहर में लगीं 37 टीम
विज्ञापन

देवरिया। यूं तो शासन ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का निर्देश पहले से दिया है। लेकिन, दिवाली पर इस आदेश का पालन और सख्ती से किया जाएगा। तकनीकी खराबी के चलते कहीं भी सप्लाई बाधित होने पर विद्युत कर्मचारी मरम्मत कार्य में शीघ्रता बरतेंगे। इसके लिए शहर में विद्युत कर्मियों की 37 टीम बनाई गई है।

जिले में कुल 41 बिजली घर हैं। चार बिजली घरों से शहर को आपूर्ति मिलती है। यहां कुल छह डिवीजन मिलाकर 15 एसडीओ और 37 जेई की तैनाती है। दिवाली पर सभी को निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। हर डिवीजन में विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कर्मचारियों की अलग-अलग टीम बनाई गई है। सीयूजी नंबरों पर आई तकनीकी खराबी की सूचना पर सक्रियता बरती जाएगी। ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर भी लोगों को बिजली के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए वर्कशॉप में छह ट्रांसफॉर्मर रिजर्व में रखे गए हैं। एक्सईएन रामसेवक राम ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। दिवाली पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed