फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   No one reached Belwa village to take care of the farmers

Deoria News: बेलवा गांव में किसानों की सुध लेने कोई नहीं पहुंचा

Fri, 12 Jul 2024 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
No one reached Belwa village to take care of the farmers
देसही देवरिया। बेलवा गांव के किसानों की समस्या के निराकरण को लेकर प्रशासन कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। शुक्रवार को भी कोई उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। अपनी फसल बर्बादी को लेकर किसानों ने भी अब कमर कस ली है कि अब पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के बेलवा गांव में थाना निर्माण होने से आठ गांवों का बारिश का पानी बेलवा गांव में आकर भर गया है। किसानों ने इस समस्या से जिला प्रशासन को थाना निर्माण के लिए भूमि प्रस्ताव की रिपोर्ट फाइनल होने के बाद जब जानकारी हुई, तभी अवगत कराया। कहा गया कि थाना निर्माण पानी बहाव को देख कर किया जाए। लेकिन, उनकी नहीं सुनी गई। अब इस साल चहारदीवारी होने और पुल बंद करा दिए जाने के बाद बारिश का पानी बहना बंद हो गया। इससे किसानों की करीब एक हजार एकड़ फसल जलभराव की चलते जलमग्न हो गई है। लापरवाही की भेंट चढ़ रही है। इधर, कुछ बारिश कम होने और नहर में पानी कम होने से खेत का पानी हटा है। किसान अपनी गाढ़ी कमाई खेत में लगाकर प्रशासन की लापरवाही से इस तरह बर्बाद होते देख परेशान हैं।
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने बृहस्पतिवार को आश्वासन दिया था कि शुक्रवार को वहां जाकर निस्तारण का हर संभव प्रयास किया जाएगा, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। किसान भी अब ठान लिए हैं कि अब वह समस्या दूर होने तक पीछे नहीं हटेंगे। कानूनगो भोला गुप्ता ने बताया कि व्यस्तता की वजह से बेलवा गांव नहीं जाया जा सका। शनिवार को मौके पर जाकर जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed