Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   No DAP fertilizer at cooperative societies for 15 days; farmers in distress

Deoria News: सहकारी समितियों पर 15 दिनों से डीएपी खाद नहीं, किसान परेशान

Thu, 19 Nov 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 19 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
No DAP fertilizer at cooperative societies for 15 days; farmers in distress
मईल। गेहूं की बुआई का सीजन चल रहा है मगर भागलपुर ब्लॉक की कई सहकारी समितियों पर पिछले 15 दिनों से डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। खाद की किल्लत के चलते किसान परेशान हैं। निजी दुकानों पर भी डीएपी खाद नहीं मिल रही है। इससे किसानों के सामने गेहूं की बुआई का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


किसान वीरेंद्र चौधरी, भूपेंद्र सिंह, भोला तिवारी, बासुदेव यादव, रामजी चौधरी और शुभनारायण कुशवाहा आदि का कहना है कि खेतों की जुताई कर बुआई के लिए तैयार कर लिया गया है मगर डीएपी खाद नहीं मिलने के कारण गेहूं की बुआई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि निजी दुकानों पर भी डीएपी खाद की किल्लत बनी हुई है। कुछ दुकानदारों के पास खाद उपलब्ध है, मगर वे एक बोरी गेहूं का बीज खरीदने वाले किसानों को ही 1700 रुपये में एक बोरी डीएपी खाद दे रहे हैं, जबकि डीएपी की निर्धारित कीमत 1370 रुपये बताई जा रही है। इससे किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी उदयशंकर सिंह ने बताया कि यदि किसान शिकायत करते हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed