{"_id":"65872889e3fb80d687040efe","slug":"no-action-taken-in-attempted-rape-case-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-15726-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुष्कर्म के प्रयास मामले में चार माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुष्कर्म के प्रयास मामले में चार माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
Sun, 24 Dec 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
किशोरी की मां ने सीएम व डीएम को पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले में दर्ज केस के चार माह बाद भी अभियुक्तों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि पीड़िता व उसकी मां को धमकी भी दी जा रही है। इस मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक व सीएम को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में कहा है कि चार माह पूर्व गांव के कुछ लड़कों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी सहित कई अन्य धाराओं में केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।