फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nidhi from Varanasi trounced Madhu from Gorakhpur.

Deoria News: वाराणसी की निधि ने गोरखपुर की मधु को धूल चटाया

Mon, 17 Aug 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 17 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Nidhi from Varanasi trounced Madhu from Gorakhpur.
बरहज के गौरा काली मंदिर ​स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों से
बरहज। नगर के गौरा के काली मंदिर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में नागपंचमी पर्व पर प्रत्येक वर्ष की भांति विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी की निधि ने गोरखपुर की मधु को पटखनिया दिया। जबकि नेपाल के राहुल और कानपुर के अनिल की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एसएन सिंह और पूर्व प्राचार्य अजय कुमार मिश्र ने कुश्ती मुकाबला का शुभारंभ किया। गोरखपुर के ददरी के शिवम ने पैना के अभिषेक और अयोध्या से आये प्रदुम्न, गौरा के मनीष ने बरौली के वीरेंद्र, साजन ने तलश पुरवा के जीतू, गाजीपुर की ब्यूटी ने कानपुर की रंजना को पराजित किया।
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में नगर-क्षेत्र के लोगों की भीड़ रही। सुरखा-इंतजाम को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर पंकज सिंह, गनेश सिंह, विवेक कुमार गुप्त, प्रभुनारायण सिंह, दिनेश सिंह, दुर्गेश सोनकर, अमरजीत, कल्लू यादव, योगेश यादव, जितेंद्र सोनकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed