फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Newly married woman missing for three days found in lover's house in Deoria

Deoria: तीन दिन से लापता नवविवाहिता प्रेमी के घर मिली, शादी पर अड़ी; समझाने में जुटे मायके-ससुराल पक्ष के लोग

Sun, 09 Jul 2023 02:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 09 Jul 2023 02:58 PM IST
सार

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 24 जून को कुशीनगर जिले में हिंदू रीति रिवाज से हुई। उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। चार दिन पहले उसने ससुराल वालों से भतीजे का जन्मदिन पार्टी होने की बात कही और मायके के लिए निकल पड़ी।

विज्ञापन
Newly married woman missing for three days found in lover's house in Deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

भतीजे के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने मायके आई नवविवाहित प्रेमी के घर पहुंच गई। तीन दिन बाद महिला पुलिस कर्मियों ने उसे प्रेमी के घर से खोज निकाला। वह प्रेमी के साथ शादी करने पर अड़ी हुई है। मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 24 जून को कुशीनगर जिले में हिंदू रीति रिवाज से हुई। उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। चार दिन पहले उसने ससुराल वालों से भतीजे का जन्मदिन पार्टी होने की बात कही और मायके के लिए निकल पड़ी। वह मायके न आकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। दो दिन पहले ससुराल में मायके वालों से विवाहिता के घर पहुंचने की बात पूछी। यह सुनते ही मायके वालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन नहीं मिली। इसके बाद रामपुर कारखाना पुलिस को जानकारी दी गई। शनिवार को मोबाइल फोन के जरिये लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिसकर्मी प्रेमी के घर पहुंच गए। पहले युवक विवाहिता के होने से इन्कार करता रहा, लेकिन पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने युवती के घर में होने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने विवाहिता को घर से बाहर निकाला। पुलिस प्रेमी और युवती को थाने लाई। दोनों पक्ष में वार्ता चल रही थी। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। युवक और युवती बालिग हैं। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed