फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   newly married woman found hang

नव विवाहिता का शव छत के कुंडे से लटका मिला

Sat, 27 Aug 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
newly married woman found hang
नव विवाहिता का शव छत के कुंडे से लटका मिला
विज्ञापन

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति, ससुर समेत छह पर हत्या का केस दर्ज, पति गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर में शनिवार की सुबह एक नवविवाहिता का शव छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। ससुराल वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों पर हत्या का केस दर्जकर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर बुला टोला के रहने वाले राजन प्रसाद की पत्नी नीतू (22) का शव शनिवार की सुबह घर में एस्बेस्टस की छत में लगे कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों ने शव देखकर शोर मचाया। सूूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाई और महिला के मायके कुशीनगर जनपद के कसया थाना के सेखवनिया सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे। नीतू के पिता व्यास प्रसाद ने तहरीर देकर ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। आरोप है कि उनकी बेटी की शादी 11 मई को राजन से हुई थी। दहेज और अन्य सामान न दे पाने के कारण ससुराल वाले अक्सर उनकी बेटी की पिटाई करते थे। कहा कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे नीतू से फोन पर आखिरी बार बात हुई। वह रो रही थी। उन्होंने बेटी से सुबह उसके घर आने का भरोसा दिया। पति, ससुर, सास, ननद, देवर, नंदोई ने मिलकर शनिवार की सुबह हत्या कर शव लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति राजन प्रसाद, ससुर रामसूरत प्रसाद, सास, देवर, ननद, नंदोई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर राजन को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। सीओ श्रीयेश त्रिपाठी ने बताया कि एक महिला का शव कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। मायके वाले हत्या का आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर पति समेत छह आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed