फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   newly married woman beaten died

नव विवाहिता की पीटकर हत्या, ससुर हिरासत में

Sat, 27 Aug 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
newly married woman beaten died
नव विवाहिता की पीटकर हत्या, ससुर हिरासत में
विज्ञापन

तीन माह पहले हुई थी शादी, सीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में शनिवार को ससुरालियों की पिटाई से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि दहेज के लिए महिला की हत्या की गई है। घटना की जानकारी होने पर सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र स्थित बटरौली गांव निवासी अनीता का विवाह 30 मई 2022 को गोविंदपुर गांव निवासी रविकांत से हुआ था। विवाह के बाद से ही अनीता का ससुराल वालों से खटपट शुरू हो गया था। शनिवार को किसी बात को लेकर अनीता और ससुराल वालों से झगड़ा हो गया। मायकों पर पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने अनीता को लाठी, डंडे से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल होने के बाद ससुराल वाले गांव के राइस मिल मालिक दिग्विजय के वाहन से देवरिया निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। उसके हाथ पर कच्चा प्लास्टर बंधा हुआ था। शरीर पर चोट के निशान भी थे। जानकारी मिलने पर अनीता के पिता रमेश प्रसाद अस्पताल पहुंचे और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक महिला के ससुर को हिरासत में ले लिया। सीओ ने बताया कि महिला की मौत पिटाई करने से होना प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed