{"_id":"649887c22f74a1593e091b54","slug":"newly-elected-office-bearers-of-state-employees-joint-council-took-oath-deoria-news-c-7-1-219368-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
विज्ञापन
शपथ लेते ही पदाधिकारियों ने भरी पुरानी पेंशन बहाली की हुंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा व प्रांतीय महामंत्री आरके निगम ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालों में जिलाध्यक्ष मदन मोहन पाठक, संरक्षक अजय प्रकाश धर द्विवेदी, जिला मंत्री रामचंद्र प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार गोड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज राजभर, उपाध्यक्ष विरेंद्र कुमार भास्कर, पूजा सिंह, गुड्डू मिश्रा, जिला प्रवक्ता अरुण मिश्र, मीडिया प्रभारी ब्रह्मदेव मिश्रा, संगठन मंत्री राजेश यादव और संयुक्त मंत्री अनुराग शामिल रहे।
प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली समेत तमाम कर्मचारी समस्याओं के लिए संगठन मजबूती के साथ आवाज उठाता रहेगा। आरके निगम ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हक व अधिकारी की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी। इस दौरान डीसी एनआरएलएम विजय शंकर राय, जय गोविंद यादव, शौकत अली आदि मौजूद रहे।