फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Newborn thrown on garbage heap, bitten by ants and bleeding

Deoria News: नवजात को कूड़े के ढेर पर फेंका, चींटियों ने काटकर किया लहूलुहान

Thu, 17 Oct 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Newborn thrown on garbage heap, bitten by ants and bleeding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के पीछे कूड़े के ढेर पर एक नवजात मिला। उसके रोने की आवाज सुनकर नर्स और डॉक्टर पहुंचे। नवजात के पूरे शरीर पर चींटियां थीं। वह उसे काट रही थीं। वहां से उसे उठाकर एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। सूचना पर चाइल्ड केयर की टीम और पुलिस भी पहुंची। लोगों से नवजात के बारे में पता किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
शहर में मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी बिल्डिंग के पीछे से मंगलवार की रात करीब दो बजे एक बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। इसे सुनकर ड्यूटी पर तैनात नर्स व डॉक्टर पहुंच गए। नवजात कूड़े के ढेर पर पड़ा मिला। शरीर पर बड़ी संख्या में चींटियां थीं। डॉक्टर और नर्स ने साफ कर नवजात शिशु को एसएनसीयू में भर्ती कराया। नवजात की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। सूचना पर मेडिकल चौकी पुलिस और चाइल्ड केयर कर्मी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने आसपास के लोगों से नवजात के बाबत पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इधर नवजात के मिलने की सूचना के बाद और भी लोग पहुंच गए। लोगों का कहना था कि चींटियों के काटने से नवजात रो रहा था। इस कारण डॉक्टर व नर्स पहुंए गए। यदि किसी जानवर के चंगुल में मासूम आया होता तो बच पाना भी मुश्किल होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी मोहम्मद रिजवान ने बताया कि रात दो बजे जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर नवजात को भर्ती कराया गया। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि बच्चा स्वस्थ है, शरीर पर चींटियों के काटने के निशान मौजूद हैं। उसकी हालत ठीक है, वजन 2.7 किलोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed