फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   new police station will establish in sonooghat

सोनूघाट में बनेगा जिले का 22वां थाना कोतवाली देहात

Tue, 09 Feb 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
new police station will establish in sonooghat
सोनूघाट में जिले का 22वां थाना बनेगा कोतवाली देहात
विज्ञापन

देवरिया। थाना कोतवाली एवं थाना खुखुन्दू का क्षेत्रफल बड़ा होने से इन थानों से कुछ गांवों को काटकर जिले का 22वां नया थाना कोतवाली देहात बनेगा। नए थाने का प्रस्ताव तैयार कराया गया है इसमें यानी थाना कोतवाली देहात में कुल 78 गांव होंगे। इनमें 25 गांव थाना कोतवाली व 53 गांव थाना खुखुंदू के शामिल किए जाएंगे।

एसपी डा. श्रीपति मिश्र ने बताया कि थाना कोतवाली के जिन गॉव को नये थाने कोतवाली देहात में सम्मिलित किया जाएगा। उनमें कठिनइया, परसिया अहिर, अगस्तपार, सोन्दा, दानोपुर, पिपरा चन्द्रभान, सोनूघाट, चकसराय बदलदास, परसिया मिस्कारी, तिलई बेलवा, खरजरवा, बरवॉ गोर स्थान, इजरही, सहरौली, चन्दौली, तेनुआ, इमिलियाडीह, मलकौली, परसिया भण्डारी, सकरापार, चितामनचक, घटैला गाजी, बड़हरा, पगरा उर्फ परसिया, रानीघाट आदि के नाम शामिल है। इसी प्रकार थाना खुखुन्दू के जिन गॉवों को नये प्रस्तावित थाने में सम्मिलित किया जाएगा उनमें नदौली, बैरौना, सोनरापार, शाहपुर, सुविखर, मुंडेरा बुजुर्ग, महराजपुर, बरेजी, भरौली चैराहा, पिपरा मिश्र, देवरिया दूबे, दोघरा, मुंडेरा खुर्द, बरडीहा लाला, परसिया मिश्र, सोन्हुला , नरायनपुर, सरयॉ, सझवलियॉ, मोतीपुर, बासुदेवपुर, टड़वा, डुमरिया लाला, एकडंगा, करौदी, अखनपुरा, खुजरी करौता, भैंसवा, भवानी छापर, भलुआं, मठ केश्वरराम, सिरसिया, बतरौली, बरवा उपाध्याय, दुल्हू, पकड़ी खास, धोबीछापर, गुलाली परसिया विशुनपुरा, नरौली खेम, बसडीला, अहिरौली, बासदेवचक, अमवां पांडेय, असना, रूपई, सठियांव, परसिया, करकटही, पवनार, बजरंगिया शुक्ल, अघैला, पिपरा शुक्ल के नाम शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि यदि किसी गांव को प्रस्तावित थाने में जुड़वाना चाहते है या पुराने थाने में रहने का सुझाव देना चाहते हैं तो वे अपना सुझाव सात दिवस के अंदर पुलिस कार्यालय के प्रधान लिपिक को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed