फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   New bridge will be built on Chuti Pulia, proposal sent to government

Deoria News: चूटी पुलिया पर बनेगा नया पुल, शासन को भेजा प्रस्ताव

Mon, 29 Jul 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Jul 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
New bridge will be built on Chuti Pulia, proposal sent to government
- बांसी-बेलौहा मार्ग पर स्थित है पुलिया, अंधे मोड़ वाली पुलिया पर बनेगा चौड़ा पुल
विज्ञापन

- पीडब्ल्यूडी ने कार्ययोजना बनाई, जल्द बजट मिलने की उम्मीद


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। बांसी-बेलौहा मार्ग पर स्थित चूटी पुलिया पर आए दिन होने वाले सड़क हादसे को रोकने के लिए संकरी पुलिया के स्थान पर नए पुल का निर्माण होगा। वर्तमान में पुरानी पुलिया 5 मीटर चौड़ी है और सड़क की चौड़ाई 7 मीटर है। जिससे हादसे हो रहे हैं। अब पीडब्ल्यूडी ने लई पुलिया को 7 मीटर चौड़ी बनाने की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद हर माह होने वाले 20 से अधिक सड़क हादसे रुकेंगे।

बांसी-बेलौहा मार्ग पर सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर बॉर्डर पर स्थित चूटी पुलिया पर अक्सर हादसे हो रहे हैं। अंधा मोड़ और डिवाइडर नहीं होने से पुलिया इसके पीछे की वजह है। लेकिन विभाग की ओर से न तो दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में संकेतक लगाया जा रहा था और ना ही डिवाइडर।
विज्ञापन


खेसरहा क्षेत्र के सोरवा गांव के पास चूटी पुलिया आवागमन के लिहाज से बेहद खास है। बांसी से बेलौहा, नन्दौर व खलीलाबाद से होते हुए गोरखपुर तक आने-जाने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। विभाग ने वर्ष 2020 में इस सड़क को सात मीटर चौड़ी तो कर दी लेकिन पुलिया का चौड़ीकरण नहीं हुआ। यहां सड़क के सापेक्ष पुलिया संकरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिया की दोनों तरफ तीव्र मोड़ है। दोनों तरफ से आने वाले वाहन ठीक से मुड़ नहीं पाते हैं, जिसकी वजह से आमने-सामने से वाहन टकराकर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। जून माह के पहले सप्ताह में लगातार हुए हादसों में कई लोगों की जान चली गई और कुछ लोग जख्मी हो गए थे। अमर उजाला ने इस मुद्दे पर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने इस पर पुल के चौड़ीकरण की कवायद शुरू कर दी है।
----

एक नजर हाल में हुए हादसों पर

पुलिया के पास छह जून बृहस्पतिवार को मोड़ के कारण बस व टैंपो में टक्कर हो गई थी। हादसे में खेसरहा थाना क्षेत्र के बजवा निवासी बुधिराम गुप्ता की मौत हो गई थी। वह बांसी से किराना का सामना लेकर बेलौहा जा रहे थे। पांच जून को चिल्हिया थाना क्षेत्र के कटया गांव निवासी जितेन्द्र वरुण कार से अपने माता-पिता के साथ बेलौहा से बांसी की तरफ जा रहे थे।

----

हर दिन होता है हजारों वाहनों का आवागमन

बेलौहा-बांसी मार्ग संतकबीरनगर जनपद को जोड़ता है। इसलिए इस मार्ग पर वाहनों की अधिक आवाजाही रहती है। बांसी डुमरियागंज के लोग जिला मुख्यालय जाने के बजाय इसी रास्ते से गोरखपुर निकल जाते हैं, जबकि खलीलाबाद के लोग भी इसी मार्ग को चुनते हैं। इसलिए हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। संकरी होने के कारण हमेशा हादसे होते हैं, खास करके रात में मोड़ अधिक होने के कारण लोग हादसे का शिकार होते हैं। नया पुल बन जाने से होने वाले हादसों में बड़ी कमी आएगी।


----

बोले जिम्मेदार

शासन की ओर से मांगी गई संकरी पुल की रिपोर्ट पर खेसरहा क्षेत्र के बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित सोरवा गांव के समीप चूटी पुलिया के निर्माण के लिए विभाग से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। पुलिया संकरी होने की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जल्द बजट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा।
- वीके राय, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed