{"_id":"575b097e4f1c1b520a9c5c0b","slug":"new-born-baby-died-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में नवजात की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में नवजात की मौत, हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
नवजात की मौत पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव के बाद नवजात की मौत होने से नाराज तीमारदारों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी पर हंगामा किया।
इससे अस्पताल में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में प्रसूता को लेकर घर वाले चले गए।
इलाके की जमुआ नंबर एक गांव निवासी रामसनेही की पत्नी संध्या देवी को शुक्रवार को भोर में प्रसव पीड़ा शुरू हुई।
घर वाले सुबह करीब सात बजे उसे लेकर सीएचसी पर पहुंचे। घरवालों के अनुसार 10 बजे महिला का प्रसव हुआ। प्रसव के तुरंत बाद नवजात की मौत हो गई।
इससे नाराज घर वाले ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्टाफनर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। बाद में लोगों के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। बच्चे की मौत से अस्पताल आई घर की महिलाएं रोने बिलखने लगीं।
वहीं, डॉक्टर की मानें तो महिला ने मरे हुए बच्चे को जन्म दिया था। इस बाबत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ था। हल्का शोर घर वालों ने किया था। कोई बात नहीं है।