फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   New batch of women training started, 35 trainees included

Deoria News: महिला प्रशिक्षण का नवीन बैच प्रारंभ, 35 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित

Fri, 26 Jul 2024 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
New batch of women training started, 35 trainees included
देवरिया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आरसेटी सभागार में महिला प्रशिक्षण का नवीन बैच का प्रारंभ हुआ। इसमें जनपद के प्रत्येक ब्लाॅक से 35 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण का शुभारंभ निदेशक आरसेटी देवरिया राकेश कुमार द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। निदेशक आरसेटी ने बताया कि महिला सिलाई कर स्वरोजगार के माध्यम से अधिक आय अर्जित कर सकती हैं।
विज्ञापन

आज के समय में कम से कम लागत में महिलाएं घर से इस रोजगार को कर सकती हैं व आत्मनिर्भर बन सकती हैं। संकाय सदस्य सोमनाथ मिश्रा ने बताया कि हमारे यहां सभी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतया निःशुल्क है। आरसेटी के नियम के बारे में भी उनको अवगत कराया यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अगस्त तक चलेगा। 30 दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षु अपने क्षेत्र में जाकर महिला सिलाई का स्वरोजगार कर अपने जीवन स्तर में सुधार एवं स्वावलंबी बन सकेंगी। इस अवसर पर कार्यालय सहायक रितेश कुमार पाण्डेय एवं अभिषेक तिवारी और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed