{"_id":"6694287e00134f8b6b060766","slug":"nephew-attacked-with-ax-for-protesting-against-beating-of-disabled-uncle-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-130265-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दिव्यांग मामा की पिटाई का विरोध करने पर भांजे पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दिव्यांग मामा की पिटाई का विरोध करने पर भांजे पर कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के सुविखर गांव में हिस्सा बखरा को लेकर हुई मारपीट
फोटो समाचार..
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सुविखर गांव में हिस्सा बखरा को लेकर दिव्यांग मामा की पिटाई का विरोध करने पर भांजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला होता देख मां दौड़ते-भागते उसके पास पहुंची, तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। दूसरे पक्ष से भी एक महिला और उसका बेटा घायल हुए हैं।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के सुविखर गांव निवासी लक्ष्मी देवी के दो भाई थे। इसमें एक छोटे भाई ठाकुर गोड़ की सन 2014 में गुजरात में मौत हो गई, जबकि दूसरा बड़ा भाई बेचन गोड़ दिव्यांग है। माता चिरैया देवी ने बेटी लक्ष्मी को अपने पास दिव्यांग बेचन गोड़ और अपनी देखभाल करने के लिए रख लिया। इस दौरान मां ने अपने हिस्से की जमीन बेटी के नाम वरासत कर दी। दो साल पहले मां की मौत होने पर लक्ष्मी देवी ने ही उनका क्रिया क्रम किया।
अब छोटी बहू दस साल बाद गुजरात से आकर सास के हिस्सा बखरा लेने के लिए बेचन से मांग रही है, जबकि बेचन और ठाकुर के हिस्से की जमीन उन्हीं के नाम से है। ठाकुर के मरने के बाद पत्नी आशा देवी का नाम भी चढ़ चुका है। आरोप है कि उसी को लेकर रविवार सुबह दिव्यांग बेचन गोड़ पर देवरानी ने हमला करा दिया। बीच-बचाव करने पर भांजे रोहित गोड़ पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट की घटना में लक्ष्मी देवी समेत तीन और दूसरे पक्ष से आशा देवी और उनके बेटे को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि हिस्सा बखरा को लेकर परिवार में विवाद हुआ है। दोनों तरफ से मारपीट हुई है। कुल्हाड़ी से वार करने की बात गलत है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।