{"_id":"6578b70321383f50e1096dc7","slug":"nepal-team-reached-the-final-after-defeating-tamkuhiraj-deoria-news-c-208-1-deo1003-14933-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नेपाल की टीम तमकुहीराज को हराकर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नेपाल की टीम तमकुहीराज को हराकर फाइनल में
Wed, 13 Dec 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
24वीं राज्य स्तरीय स्व.रामसुभग सिंह फुटबाल प्रतियोगिता
दूसरा सेमीफाइनल मैच पथरदेवा व छपरा के बीच बुधवार को खेला जाएगा
बघौचघाट। कुर्मीपट्टी स्थित राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय खेल मैदान पर चल रहे 24वीं राज्य स्तरीय स्व.रामसुभग सिंह फुटबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल नेपाल और तमकुहीराज के बीच हुआ। इसमें नेपाल की टीम ने तमकुहीराज की टीम को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्का कर लिया। बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल पथरदेवा और छपरा के बीच खेला जाएगा।
मंगलवार को खेले गए प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में खेल शुरू होते ही तमकुहीराज के सम्मसी ने पहला गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे हॉफ में नेपाल के कृष्णा ने शानदार पास पर गोल मारकर अपनी टीम को एक-एक की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच के अंतिम समय में नेपाल के आवेश ने कॉर्नर को गोल में बदल दिया, जिससे नेपाल ने 2-1 की बढ़त ले ली। इसके कुछ देर के बाद ही रेफरी ने अंतिम सीटी बजा दी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरिश तिवारी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। मैच के रेफरी मकसूद अहमद और लाइंस मैन अनिल सिंह और जयकुमार राव रहे। जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह ने लोगों का स्वागत किया। इस दौरान कुलमुख राजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, मोनू सिंह, विवेक श्रीवास्तव, इरशाद अहमद, आयशा, हीना मौजूद रहीं।