{"_id":"62a4d6c6433bf83b0d00c286","slug":"negligence-will-not-tolerated-in-development-work-mos-deoria-news-gkp4400002104","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: राज्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों में लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: राज्यमंत्री
देवरिया। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने शनिवार को विकास भवन के गांधी सभागार में विकास निर्माण एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। आईटीआई के 10 छात्रों को स्मार्ट फोन व टैबलेट प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने की जरूरत है। विकास कार्यों में किसी अफसर और कर्मचारी ने लापरवाही की तो कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने जिला प्रोबेशन अधिकारी के अनुपस्थित होने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार में अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्य करने के लिए एक सुखद वातावरण विकसित हुआ है। विकास के लिए पूरी टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। हमें इस जनपद प्रदेश में एक मॉडल के रुप में स्थापित करना होगा। समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के निर्माणाधीन कार्य परियोजनाओं को समय से पूरा किये जाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि 65 परियोजनाएं हैं, जिनमें 21 गतवर्ष पूर्ण हो चुकी हैं। गो आश्रय स्थल में चारा उपलब्धता पर जोर देने के निर्देश दिए। विद्युत आपूर्ति के बारे में सदर सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की अलग बैठक करा कर इससे जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया जाए। बरहज विधायक दीपक मिश्रा ने करुअना-करमटार सड़क की खराब स्थिति एवं सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने भटवलिया से अवशेष फोरलेन के निर्माण की बात रखी। रुद्रपुर विधायक जय प्रकाश निषाद ने पात्र दिव्यांजनों की सूची बनाने को कहा। रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने भी विद्युत से जुड़े समस्याओं को रखा। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कानून व्यवस्था की प्रगति एवं इसके लिए अब तक किए गए कार्यों का विवरण रखा। कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सीडीओ रवींद्र कुमार ने सभी कार्य बिंदुओं की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, वित्त एवं राजस्व नागेंद्र सिंह, सीआरओ अमृत लाल बिंद आदि मौजूद रहे।