फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Negligence of health workers came on the life of the patient

स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही, मरीज की जान पर बन आई

Thu, 03 Nov 2022 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Negligence of health workers came on the life of the patient
स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही, मरीज की जान पर बन आई
विज्ञापन

देसही देवरिया। सुरचक गांव के श्रीराम सिंह को स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अब उनकी जान पर बन आई है। परिजन खेत बेंचकर उनका इलाज कराने के लिए विवश हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से विभागीय जांच कराकर एक्सपायर इंजेक्शन लगाने के आरोपी स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई की बात भी ठंडे बस्ते में डाल दी गई।
महुआडीह थानाक्षेत्र के सुरचक गांव के श्रीराम सिंह (60) की 19 अक्तूबर को तबीयत खराब हो गई। गांव के लोगों के सहयोग से उन्हें महुआडीह चौराहा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने आवश्यक जांच कराकर दवा लिख दी। तीमारदार दवा लेने पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों ने अगस्त में एक्सपायर इंजेक्शन मरीज को लगा दिया। वहीं दस और इंजेक्शन घर ले जाकर लगवाने की बात कह दे दिए। उधर, घर जाने के बाद श्रीराम की हालत बिगड़ने लगी। दूसरे दिन उल्टी के साथ खून आने लगा।
विज्ञापन

गांव के लोगों के सहयोग से परिजन एक निजी चिकित्सालय में उनको भर्ती कराए। उनकी हालत और खराब हो गई है। मुंह के साथ अब पेशाब से भी खून आ रहा है। पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार अब खेत बेचकर श्रीराम की इलाज कराने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। मामला प्रकाश में आने के बाद एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने टीम के साथ पीड़ित के घर पहुंच कर जानकारी ली। गांव वालों की मांग पर आरोपी स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि जो इंजेक्शन लगाया गया, उस पर जून माह में शासन ने वैन लगा दिया गया था। इसके बावजूद एक्सपायर इंजेक्शन स्वास्थ्य कर्मियों की तरफ से लगा दिया गया। जांच कराई गई। प्रकरण सही पाया गया। इसमें दोषी दो स्वास्थ्य कर्मियों को चेतावनी देते हुए उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed