{"_id":"65a0274d9cade2f88f06bdbe","slug":"negligence-no-indicator-no-radium-strip-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-17276-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : .न संकेतक, न रेडियम पट्टी...घने कोहरे में जान का जोखिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : .न संकेतक, न रेडियम पट्टी...घने कोहरे में जान का जोखिम
Thu, 11 Jan 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
मुख्य मार्ग हो या संपर्क मार्ग कहीं पर भी नहीं हुए इंतजाम
देवरिया। घने कोहरे की चलते सुबह-शाम राहगीरों को राह चलना मुश्किल हो गया है। मुख्य मार्ग हो, संपर्क मार्ग या पुल , यहां न तो संकेतक लगे हैं न ही रेडियम की पट्टी। कई जगहों पुल की रेलिंग भी टूटी हुई है। इससे सड़क पर चलते समय जोखिम बना रहता है।
इन दिनों शाम से सुबह तकरीबन दस बजे तक घने कोहरे की चलते राह चलना मुश्किल है। विभागीय लापरवाही इसमें और बढोतरी कर रही है।ठंड का मौसम आधे से ज्यादा बीत चुका है लेकिन देसही देवरिया और महुआडीह क्षेत्र में मुख्य या संपर्क मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की तरफ से पुल या मोड़ पर संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया। न ही रेडियम की पट्टी लगाई गई।
इससे कोहरे में चलने वाले वाहन चालक को समय रहते आगे आने वाले पुल या मोड़ की ठीक से जानकारी नहीं हो पा रही। सड़क पर भी सफेद पट्टी नहीं लगाई गई है। बेलवा बाजार गांव के रामदरश चौरसिया, हेतिमपुर के सभासद रमेश सिंह, महुआडीह के प्रभाकर, रामपुर हिरामन के शंभू ने पुल और मोड़ पर रेडियम पट्टी और संकेतक लगाए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।