फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Negligence in implementing schemes will not be tolerated

Deoria News: योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Fri, 25 Oct 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 25 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Negligence in implementing schemes will not be tolerated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में विकास भवन के गांधी सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए जिससे सरकार की प्राथमिकताएं धरातल पर उतर सकें और जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योजनाओं की प्रगति की निगरानी के लिए एक प्रभावी तंत्र स्थापित किया गया है, जिसके तहत अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का उद्देश्य जनकल्याण है और इनका सही समय पर क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सितंबर माह में जनपद की रैंकिंग सम्मिलित रूप से 34 वीं थी, इसलिए सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें कि किसी अधिकारी की शिथिलता या लापरवाही से जनपद की रैंकिंग प्रभावित नहीं हो। पूरी तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठ होकर काम करने की आवश्यकता है। जिन विभागों का लक्ष्य अक्टूबर में निर्धारित है या जो आवेदन विभागीय पोर्टल पर आवेदकों के लंबित है, उन्हें शीघ्र समयांतर्गत निस्तारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर माह की रैंकिंग के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा सेतुओं के निर्माण में डी तथा नए सड़कों के निर्माण में सी ग्रेड, पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन में डी तथा 15 वें वित्त आयोग से जुड़ी योजनाओं में सी, समाज कल्याण विभाग के राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में सी, पर्यटन विभाग की योजनाओं में बी ग्रेड प्राप्त हुआ था। डीएम ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, कन्या सुमंगला योजना, फेमिली आईडी सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित डाटा को ससमय फीड करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न सड़क एवं निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश झा, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार, डीसी मनरेगा आलोक पाण्डेय, डीईएसटीओ मृत्युंजय कुमार, उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed