फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Negligence in drain construction in Karaundi, wall broken

Deoria News: करौंदी में नाला निर्माण में लापरवाही, दीवार टूटी

Thu, 14 Aug 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Negligence in drain construction in Karaundi, wall broken
बरियारपुर। सदर विकास खंड के करौंदी गांव में बन रहा नाला राहत के बजाय ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। गोपाल मद्धेशिया से बेचू शर्मा के घर तक नाले निर्माण के लिए की गई खोदाई में बरती गई लापरवाही से असलम अंसारी के घर की दीवार गिर गई। बरसात के मौसम में दीवार टूटने और रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाला निर्माण में न तो इंजीनियरिंग मानकों का पालन हुआ और न ही सुरक्षा के उपाय अपनाए गए। आईसीसी तोड़कर नाला बनाया गया है। खोदाई रास्ते केबीच में की गई है। ससे लोगों का आना-जाना ठप हो गया है। गांव के लोगों ने इस लापरवाही के खिलाफ डीएम दिव्या मित्तल को शिकायत पत्र सौंपा, मगर हफ्तों बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की चुप्पी मिलीभगत का संकेत देती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही काम पूरा नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed