{"_id":"6a567f5c4880e0d7b404390a","slug":"negligence-in-disposal-of-igrs-cases-notice-to-four-officials-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1385312-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही, चार अधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही, चार अधिकारियों को नोटिस
Tue, 14 Jul 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही और त्रुटिपूर्ण कार्रवाई पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। प्रत्येक प्रकरण का फीडबैक स्वयं प्राप्त कर रहे हैं।
के दौरान जिन प्रकरणों में शिकायतकर्ता असंतुष्ट पाया गया अथवा निस्तारण त्रुटिपूर्ण मिला, उनमें संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। आईजीआरएस फीडबैक की समीक्षा के दौरान सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भटनी को दो प्रकरणों तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बरहज, खंड विकास अधिकारी भटनी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भागलपुर को एक-एक प्रकरण के त्रुटिपूर्ण निस्तारण के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बरहज को भूमिगत नाली निर्माण संबंधी शिकायत, खंड विकास अधिकारी भटनी को प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित शिकायत पर जवाब-तलब किया गया है
विज्ञापन
सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भटनी को ग्राम पंचायत में साफ-सफाई से जुड़े दो प्रकरणों तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भागलपुर को नाली निर्माण संबंधी शिकायत के त्रुटिपूर्ण निस्तारण के लिए नोटिस जारी किया है।
डीएम ने कहा कि आईजीआरएस प्रकरण के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।